एशियाई विकास बैंक (ADB) की स्थापना कब हुई |एशियाई विकास बैंक सामान्य ज्ञान | Asian Development Bank- ADB in Hindi

 एशियाई विकास बैंक  सामान्य ज्ञान 
 Asian Development Bank- ADB in Hindi

एशियाई विकास बैंक (ADB) की स्थापना कब हुई |एशियाई विकास बैंक  सामान्य ज्ञान | Asian Development Bank- ADB in Hindi



एशियाई विकास बैंक (ADB) की स्थापना कब हुई थी ?

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है। इसकी स्थापना 19 दिसंबर, 1966 को हुई थी।

एशियाई विकास बैंक (ADB) के सदस्य देशों की संख्या कितनी है ?

  • ADB में कुल 68 सदस्य शामिल हैंI भारत ADB का एक संस्थापक सदस्य है।

एशियाई विकास बैंक (ADB) का मुख्यालय कहाँ है ?

  • ADB का मुख्यालय मनीलाफिलीपींस में है।


एशियाई विकास बैंक (ADB) का उद्देश्य 

  • इसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • ADB के पाँच सबसे बड़े शेयरधारकों में जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका (प्रत्येक कुल शेयरों के 15.6% के साथ), पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (6.4%), भारत (6.3%) और ऑस्ट्रेलिया (5.8%) शामिल हैं।

 

एशियाई विकास आउटलुक (Asian Development Outlook-ADO)

  • एशियाई विकास आउटलुक (Asian Development Outlook-ADO) को एशियाई विकास बैंक (ADB) के द्वारा प्रत्येक वर्ष जारी किया जाता है।
  • यह रिपोर्ट एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा अपने विकासशील सदस्य देशों (DMCs) के लिए जारी की जाती है।

एशियाई विकास बैंक पर टिप्पणी लिखिए ?

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना 19 दिसम्बर, 1966 को एशियाई देशों के आर्थिक विकास के सुगमीकरण के लिए की गयी थी।
  • एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है।
  • इस बैंक की स्थापना 31 सदस्यों के साथ हुई थी। हालांकि वर्तमान में एडीबी के 68 सदस्य हैं; जिसमे से 49 एशिया और पैसिफिक से हैं और 19 सदस्य बाहरी हैं।
  • एडीबी (ADB) का प्रारूप काफी हद तक विश्व बैंक के आधार पर बनाया गया था और विश्व बैंक के समान यहां भी भारित वोट प्रणाली की व्यवस्था है जिसमे वोटों का वितरण सदस्यों के पूंजी अभिदान अनुपात के आधार पर किया जाता है।

Also Read....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.